Marvel DareDevil Full Seasons Explain

Image created from Movies
हैलो दोस्तो कैसे हो आप सब आ चुके हैं आज की नई आर्टिकल के साथ और आज के इस आर्टिकल में मैं आप सभी को बताने वाला हूं नेटफ्लिक्स पे चल रहे मार्वल के जाने-माने वेब सीरीज डेयरडेविल के बारे में साथी मैं आपको इसके पूरे सीजन के बारे में अच्छे से बताऊंगा तो आज के इस आर्टिकल में बिल्कुल ही अंत तक बने रहना।

About Marvel -

मार्वल हॉलीवुड की जानी मानी स्टूडियो है जहां पर सभी साइंस फिक्शन वाले एक्शन मूवी बनाए जाते हैं। शुरुआती तौर पर मार्वल बस कॉमिक्स बनाया करता था। जिसके निर्माण करता है स्टेन ली। हालांकि यह अब नहीं रहे इस दुनिया में लेकिन इनके याद में इनका स्टूडियो आज भी चलता है जहां पर दुनिया का सबसे जाने-माने मशहूर मूवी बनी है। जैसे एवेंजर्स, थोर, हल्क, स्पाइडरमैन, इरोनमैन जैसी और भी कई सारे।

तो मार्वल का यह वेब सीरीज का नाम डेयरडेविल इसलिए पड़ा क्योंकि यह कहानी एक बच्चे की है जिसकी मां उसके पैदा होते वक्त उसे छोड़ कर चली जाती है। और वह बच्चा अपने पिता के साथ बड़ा होता है 9 साल की उम्र में उसके साथ एक हादसा हो जाता है जिसके कारण वह अपने आंखों से देख नहीं पाता है पर उसके साथ एक और बदलाव होता है। उसके सेंसस आम आदमी के मुकाबले काफी ज्यादा काम कर रहे लगती है और अपने आसपास के सभी चीजों को वह अपने मन में महसूस कर लेता है। तो यह तो थी उस बच्चे की कहानी जो आगे चलकर डेयरडेविल बनेगा लेकिन यह आर्टिकल तो है उसके तीनों सीजन के ऊपर तो सबसे पहले मैं आपको सीजन वन के कहानी बताता हूं उसके बाद मैं आपको 2 की बताऊंगा फिर 3 की बताऊंगा।

Season 1 -

तो सीजन वन में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा वह बच्चा हर रोज मेहनत करता था और ब्लाइंड स्क्रिप्ट के तहत अपना पढ़ना लिखना सीख रहा था उसके पिता एक जाने-माने बॉक्सर थे। लेकिन एक दिन उसके पिता को गोली मार दिया जाता है और फिर बच्चा जिसका नाम मैट मुडॉक को चर्च में भेज दिया जाता है। अपने आगे की जिंदगी बिताने के लिए जहां सभी अनाथ बच्चे होते हैं लेकिन सीजन वन में अभी तक उससे यह नहीं पता है की उसी चर्च में उसकी असली मां भी होती है यह बात उसे सीजन 3 में पता चलेगा। तो सीजन वन की कहानी कुछ इस तरीके से हैं मैट को यह एहसास होता है कि उसके शहर यानी की हेल्स किचन काफी ज्यादा क्राइम बढ़ चुकी है और इसे रोकने के लिए किसी ना किसी को तो खड़ा होना पड़ेगा। उस वक्त मैट ने यह फैसला किया कि अब इसे ही आगे आना होगा लेकिन गुप्त रूप से और फिर यह डेयरडेविल का अवतार लेता है। और सीजन वन का विलन होता है विल्सन फिस्क जो हैल्स किचन में सबसे ताकत वर पर वह अपने जिंदगी काफी गुप्त रूप से जीता था ताकि किसी को ना पता चले उसके बारे में। तो सीजन वन में मैट विल्सन फिस्क को उसको द्वारा किए गए जुर्म के तहत अंत में उसे जेल पहुंचा देता है और यह तो मैंने आपको बताना ही भूल गया की डेयरडेविल के अलावा उसकी एक और जिंदगी भी है जिसमें वह एक वकील होता है।

Season 2 -

सीजन 2 में हालात कुछ इस प्रकार से होते हैं विल्सन फिस्क तो जेल में हो होता है लेकिन उस वक्त हेल्स किचन में एक और दहशत फैलाने वाला सट्टा आ चुका था जिसका नाम था The Punisher इसकी भी अपनी एक अलग कहानी थी। हालांकि यह कोई बुरा शख्स नहीं था लेकिन इसके आने पर बहुत ही ज्यादा खून खराबा हुआ था। Punisher एक मिलिट्री का सबसे काबिल जवान था इसके साथ बहुत ही गलत हुआ था विल्सन फिस्क जैसे कई सारे आदमियों ने इसके परिवार को इस के आंखों के सामने मार देते हैं। जिससे यह अंदर ही अंदर बदले की आग में जी रहा होता है और पूरे शहर में तहलका मचा देता है। तो सीजन टू में तो बस यही था अंत में मैट इससे बात कर के मामला संभाल लेता है। सीजन 2 में मैट की मुलाकात उसकी पुरानी लवर इलेक्ट्रा से होती है।

Season 3 -

सीजन 3 बहुत ही ज्यादा पेचीदा क्योंकि यहां पर एक पल के लिए आपका भी सिर चकरा जाएगा और अब थक जाओगे। सीजन 3 में सभी बदमाश एक साथ हो जाता है और डेयरडेविल अकेला पड़ जाता है। विल्सन फीस्क जेल के अंदर से सभी प्लानिंग कर रहा होता है। और सीजन 3 में एक दूसरा डेयरडेविल भी आ जाता है जो कि विल्सन फिस्क का आदमी होता है। और यह डेयरडेविल को बदनाम करता है सभी जगह पर कत्लेआम फैलाकर। लेकिन अंत में डेयरडेविल की जीत हो जाती है और सभी मुजरिम को सजा मिलता है।

तो ये थे मार्वल के डेयरडेविल की कहानी मुझे उम्मीद है यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आई होगी। तो मैं मिलूंगा  आपसे कल एक और नए आर्टिकल के साथ तब तक के लिए आप सभी का धन्यवाद। 

0 Response to "Marvel DareDevil Full Seasons Explain"

Post a Comment

Article Top Ads

Central Ads Article 1

Middle Ads Article 2

Article Bottom Ads